Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र अभियान निरंतर जारी,विद्यार्थियों सहित विविध जन निभा...

मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र अभियान निरंतर जारी,विद्यार्थियों सहित विविध जन निभा रहे भागीदारी

0

 

 

Ro.No - 13672/140

भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जनमानस के बीच उत्साहपूर्ण सक्रियता

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- एक ऐसा प्रकल्प जिसका सीधा संबंध समस्त जनमानस के प्रभावित होने एवं लाभान्वित होने के रुप मे नजर आए और उस प्रकल्प के माध्यम से क्षेत्र की समृद्धि की ओर बढ़ने तथा महत्वपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति होने के परिदृश्य निर्मित होते हुए दिखाई दे तो लाजिमी है उस प्रकल्प को लेकर उत्कट आकांक्षा के दर्शन होना,भाटापारा मे भी एक ऐसे ही प्रकल्प की स्थापना की आकांक्षा जनमानस के बीच उठती हुई प्रतीत हो रही है जो धीरे धीरे अब एक प्रबल मांग के रुप मे परिवर्तित होती हुई नजर आ रही है।

___________________________

भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की उठती मांग

___________________________

समृद्ध व्यापारिक पृष्ठभूमि तथा विविध आयामों आयोजनों के शहर भाटापारा मे बुनियादी सुविधाओं की स्थिति वैसी उन्नत नहीं है जैसी क्षेत्र की पृष्ठभूमि के अनुसार होनी चाहिए लिहाजा समय समय पर इसकी टीस उठती रहती है, लेकिन कुछ समय से इन अभावों से उबरने के लिए प्रयास के दर्शन होते हुए भी प्रतीत हो रहें है एक ओर जहां इस दिशा मे शहर सरकार द्वारा प्रयत्नों की कड़ी जारी है वहीं जनमानस के द्वारा भी इस दिशा मे आकांक्षा अभिव्यक्ति तथा प्रयासों की झलक दिखाई दे रही है,भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की आकांक्षा एवं स्थापना की मांग इसकी महत्वपूर्ण बानगी है,गौरतलब है कि भाटापारा की स्वास्थ्य सेवा स्थिति अत्यंत दुर्बल है तथा विशेष परिस्थिति मे रिफर बड़ी मजबूरी है,इसीलिए क्षेत्र मे स्वास्थय सेवा मे उन्नति तथा शैक्षणिक परिक्षेत्र मे प्रगति के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग क्षेत्र मे जोर शोर से उठती हुई प्रतीत हो रही है, जिसमें विविध जनों की भागीदारी स्पष्ट रुप से परिलक्षित हो रही है।

___________________________

विद्यार्थियों की दिखती अहम भागीदारी

___________________________

चिकित्सा शिक्षा का अहम प्रकल्प मेडिकल कॉलेज जिसकी उत्कृष्टता एवं महत्ता से शैक्षणिक जगत पूरी तरह वाकिफ है, क्षेत्र का विद्यार्थी वर्ग महसूस कर रहा है कि यदि भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना होती है तो स्वाभाविक रुप से क्षेत्र की शैक्षणिक परिस्थिति बदल जाएगी तथा शैक्षणिक फिजा मे उन्नतशील वातावरण का निर्माण होगा लिहाजा इस दिशा मे विद्यार्थी वर्ग उत्साह के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करता हुआ नजर आ रहा है तथा जन आकांक्षा तथा आग्रह का अहम माध्यम बन रही एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम अभियान मे विद्यार्थीजन भागीदारी निभाते हुए बड़ी संख्या मे विद्यार्थी प्रदेश के मुखिया के नाम पत्र लिख रहें है तथा भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग कर रहें हैं।

___________________________

विविध जनों की संवेदनामय सक्रियता

___________________________

मेडिकल कॉलेज एक ऐसा प्रकल्प है जो सीधे तौर पर समस्त जनमानस को लाभान्वित एवं प्रभावित करने का अहम माध्यम है,लिहाजा भाटापारा मे इसकी स्थापना की मांग मे भागीदारी भी व्यापक नजर आ रही है,विद्यार्थियों सहित विविध जन इसमें सक्रियता एवं संवेदना के साथ भागीदारी निभाते हुए नजर आ रहें है तथा एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम अभियान निरंतर वृहद स्वरुप ग्रहण करता हुआ नजर आ रहा है,विभिन्न समाज संस्था प्रमुखों विशिष्ट व्यक्तित्वों सहित आमजनमानस द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा जा रहा है, इसी कड़ी मे तहसील कार्यालय परिक्षेत्र मे आयोजित पत्र लेखन अभियान मे विद्यार्थियों सहित पत्रकार मुकेश शर्मा, श्याम पुरोहित, शंकर लाल सोनी,मधु सोनी,योगेश्वर सोनी आदि द्वारा अहम भागीदारी निभाई गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here