Home Blog आपदा पीड़ित 5 परिवार को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

आपदा पीड़ित 5 परिवार को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

0

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,26 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 5 परिवार के लिए 4 लाख रुपये प्रति परिवार के मान से कुल 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बोरसी निवासी दानेश्वर साहु पिता विनोद साहु,तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम मल्दी निवासी शिव कुमार यदु , तहसील सुहेला अंतर्गत ग्राम आमाकोनी निवासी ताराचंद ध्रुव पिता गज्जू ध्रुव,तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम ओड़ान निवासी मनोज कुमार ध्रुव पिता नंदकिशोर ध्रुव की पानी में डूबने एवं तहसील लवन अंतर्गत ग्राम सुनसुननिया निवासी जमुना कैवर्तत्य पिता सम्मेलाल केंवट की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसानो को 4 -4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
क्रमांक/ 98

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here