Home Blog अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सिंगारपुर में महिला जागृति शिविर एवं महतारी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सिंगारपुर में महिला जागृति शिविर एवं महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

0

Women’s Awareness Camp and Mahatari Vandan Conference organized in village Singarpur on International Women’s Day, Municipal Council President Ashwani Sharma participated.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम सिंगारपुर में महिला जागृति शिविर एवं महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित मातृशक्ति से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Ro.No - 13672/140

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, पोषण तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महतारी वंदन योजना सहित महिला कल्याण की योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और महिलाओं के सशक्त हुए बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा,
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा जहाँ हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे।”
उन्होंने आगे कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और ऐसे जागरूकता शिविर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया तथा महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here