Home Blog प्रेमा मिंज को मुख्य नगर पालिका अधिकारी भाटापारा का अतिरिक्त प्रभार

प्रेमा मिंज को मुख्य नगर पालिका अधिकारी भाटापारा का अतिरिक्त प्रभार

0

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 31 मार्च 2026/ प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु अतिरिक्त तहसीलदार प्रेमा मिंज को नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इस सबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय अनियमितता के कारण तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफ़र खान को राज्य शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। नगर पालिका भाटापारा में प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के बेहतर निष्पादन हेतु अतिरिक्त तहसीलदार भाटापारा प्रेमा मिंज को नगर पालिका अधिकारी भाटापारा का आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
क्रमांक /139

Ro.No - 13895/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here