
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- नगर भवन, भाटापारा में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम जनसेवा, पारदर्शिता एवं जनकल्याण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र नागरिकों को राशनकार्ड प्रदान कर उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने शासन की योजनाओं के प्रति संतोष एवं विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
“सुशासन तिहार” के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनविश्वास को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। नगर पालिका की टीम ने हितग्राहियों के पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा।
माननीय कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा का वक्तव्य
माननीय कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “सुशासन तिहार” जैसे आयोजनों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गरीब परिवार को पक्का आवास, खाद्य सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का वक्तव्य
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है और जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में जनसुविधाओं का विस्तार, पारदर्शी प्रशासन एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे मोहन बांधे सभापति संतीश तलरेजा गोविंद पटेल मनीष मिश्रा दीपा साहू कुंजराम कोशले भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत महाबल बघेल पार्षद गोवेर्धन डहरिया बब्बू मंधान उमाशंकर वर्मा नंदू वैष्णव भुवन सिंह ठाकुर सतीश साहू बंटी टंडन देवेंद्र साहू लिकेश साहू प्रकाश ठाकुर राजेश साहू शुभम राजपूत कीर्तन जायसवाल किसान मोर्चा महामंत्री आशीष टोडर युवामोर्चा अध्यक्ष पीयूष साहू सुरेंद्र डागोर एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक जंन मौजूद रहे।



