Home छत्तीसगढ़ पुलिस थाना भाटापारा ग्रामीण, ग्राम कैथी में घर अंदर घुसकर, जान से...

पुलिस थाना भाटापारा ग्रामीण, ग्राम कैथी में घर अंदर घुसकर, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

0

 

● *सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं सदस्य, जिसमें आरोपिया महिला, उसका पति एवं दोनों पुत्र है शामिल*

Ro.No - 13759/82

● *आंगनबाड़ी कार्य में अनियमितता संबंधी शिकायत करने पर रंजीशवश आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट की घटना को अंजाम*

● *आरोपियों द्वारा घर अंदर घुसकर, बांस की बल्ली, हाथ मुक्का आदि से किया गया मारपीट*

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- दिनांक 26.05.2026- दिनांक 21.05.2026 को प्रार्थी सुरेश आडिल निवासी ग्राम कैथी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.05.2026 को शाम 05:30 गांव में नाली निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गांव की *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरोपिया ईश्वरी आनंद के संबंध में आंगनबाड़ी में अनियमितता करने आदि की बात को लेकर प्रार्थी द्वारा शिकायत किया गया था। इसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपिया एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा प्रार्थी के घर अंदर घुसकर, अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के बल्ली एवं हांथ-मुक्का से प्रार्थी के साथ मारपीट किया* गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 270/2026 धारा 296,115(2),351(3),333, 331(4),191(2),191(3),190 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसके आधार पर घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को हिरासत* में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ईश्वरी आनंद की प्रार्थी द्वारा आंगनबाड़ी अनियमितता संबंधी शिकायत करने पर रंजीशवश प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में चारों आरोपियों को आज दिनांक 25.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. संतु राम आनंद उम्र 50 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण
2. ईश्वरी बाई आनंद उम्र 48 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण
3. कमल आनंद उम्र 22 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण
4. कल्याण आनंद उम्र 18 साल निवासी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here