Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं की 54 रिक्त सीटों पर लेटरल...

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं की 54 रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से होगा प्रवेश

0

11 जुलाई को प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 20 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल 54 रिक्त सीटों के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा 11 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यालय द्वारा जारी सीट विवरण के अनुसार गणित एवं जीव विज्ञान संकाय में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ी जनजाति तथा सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।

Ro.No - 13848/144

वेबसाइट पर उपलब्ध है आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित समय में करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prayasraigarh.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों एवं पात्रता शर्तों के अनुसार संपन्न की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री प्रीतम पटेल से मोबाइल नंबर 6268246268 पर संपर्क किया जा सकता है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने और प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here