Home Blog नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी...

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

0
नवमनोनीत पार्षदों को दी सफल एवं जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं

रायगढ़, 7 जुलाई 2026 नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को उज्ज्वल, सफल एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं जनसेवा में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here