Jacqueline Fernandez News: A massive fire broke out in Jacqueline Fernandez’s building, it started burning, you will get goosebumps after watching the scary video…
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की बिल्डिंग में भीषण आग लगी। सोशल मीडिया पर बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें और धुआं देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी आग की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। अभिनेत्री के प्रशंसकों को अभिनेत्री की चिंता हो गई है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनका हाल पूछ रहे हैं। जैकलीन की बिल्डिंग में लगी भीषण आग वीडियो में दिखाई दे रहा है, जिस फ्लोर पर अभिनेत्री का घर है, उस बिल्डिंग के ऊपर वाले फ्लोर के एक अपार्टमेंस से आग की लपटें निकती दिखाई दे रही हैं। अधिकारी के अनुसार इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। नगर निगम के अधिकारी ने कहा- गत 6 मार्च की रात को करीब 8 बजे नरगिस दत्त रोड पर नवरोज हिल सोसायटी की 14वीं मंजिल पर आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। रात करीब 9.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। अधिकारी ने आगे बताया- आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान और लकड़ी के फर्नीचर तक ही सीमित थी।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी, जिससे अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है।



