Home Blog कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई

कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई

0

रायगढ़, शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने तथा निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आज रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमनारा में बाबाधाम के पास स्वीकृत विकास कार्यों में बाधा बन रहे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया।
पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद स्वीकृत विकास कार्यों के लिए आवश्यक संपूर्ण भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया है। कोसमनारा में की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री महेश शर्मा, तहसीलदार श्री शिवकुमार डडसेना सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here