व्यापारी बंधु, गणमान्य नागरिक एवं ग्राहकों से यातायात पुलिस द्वारा विनम्र अपील की जाती है कि दीपावली पर्व दौरान जिला मुख्यालय में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर सहयोग करें :-
1. सभी व्यापारी बंधु अपने प्रतिष्ठान के सामने वालिंटियर/गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को दुरुस्त करवायें।
2. अपनी दुकानों के सामानों को दुकान से बाहर न निकालें या प्रदर्शन न करें।
3. प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के वाहन यथासंभव पार्किंग में ही रखने हेतु निर्देशित करें।
4. सभी व्यापारी बंधु सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिष्ठान के सामने सीसीटीवी कैमरा अनिवार्यतः लगायें।

पार्किंग स्थल
यातायात विभाग द्वारा तत्कालीन पार्किंग व्यवस्था के रूप में निम्न स्थलों का चयन किया गया है, जिससे दुकान में आने वाले प्रत्येक ग्राहक अवगत करायें।
1. सावड़िया भवन प्रांगण
2. गांधी गंज परिसर
3. रामलीला मैदान
4. नगर निगम कांप्लेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय)
5. श्याम टाकिज परिसर
एकांगी मार्ग
यातायात विभाग द्वारा पातायात के सुगम संचालन के लिए शहर के कुछ मागों को एकांगी मार्ग के रूप में संचालित किया जा रहा है।
1. हण्डी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित।
2. केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित ।
3. गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित।
4. मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित ।
डायवर्सन पॉइंट
1. गांधी प्रतिमा 2. रेलवे स्टेशन चौक 3. शहीद चौक 4. गोगाराइस मिल 5. गद्दी चौक
चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित
1. गांधी प्रतिमा 2. गोगाराइस मिल 3. हण्डी चौक 4. सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक) 5. गद्दी चौक




