Home Blog उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

0
कला सम्राट महाराजा चक्रधर को किया नमन, प्रतिभाशाली कलाकारों का किया सम्मान
चक्रधर समारोह कला एवं सांस्कृतिक साधना का प्रतीक:उप मुख्यमंत्री श्री साव

रायगढ़, 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश के चरणों में नमन एवं वंदन तथा कला सम्राट महाराजा चक्रधर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रस्तुति देने पहुंचे कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

चक्रधर समारोह की अपनी समृद्ध पहचान और गौरवशाली विरासत: अरुण साव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि चक्रधर समारोह का यह आठवां दिन है और इस अवसर का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने चक्रधर समारोह के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देशभर के कलाकार इस समृद्ध सांस्कृतिक मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर ने कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कला प्रेम और साधना की विरासत को चक्रधर समारोह आज भी आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और लगातार दस दिनों तक चलने वाला यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य मंच है।

Ro.No - 13954/82

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि चक्रधर समारोह के इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करना किसी भी कलाकार के लिए गौरव और सम्मान की बात है। यह आयोजन न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देता है, बल्कि नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here