Home Blog चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या में नृत्यांजलि समूह ने पेश किया बनारस...

चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या में नृत्यांजलि समूह ने पेश किया बनारस घराने का कथक

0

रायगढ़, चक्रधर समारोह 2026 की आठवीं संध्या में नृत्यांजलि समूह में प्रणधा बिस्वाल, प्रियल प्रजापत, आद्या नायक एवं डिंपल रूपडजा ने बनारस घराने के कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी। घुंघरुओं की झंकार, तबले की थाप और भाव-भंगिमाओं के साथ कलाकारों ने बनारस घराने की कथक शैली की सुंदर झलक प्रस्तुत की। प्रस्तुति में लय, ताल, पद-संचालन और भावों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कलाकारों की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। इस प्रस्तुति में तबला एवं पढ़त पर तबला तालमणि, अंतरराष्ट्रीय तबला वादक एवं छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित गुरु मोरध्वज वैष्णव, गायन संगत पर श्री नवीन प्रकाश महंत तथा वायलिन संगत पर श्री राजेंद्र विश्वकर्मा ने साथ दिया।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here