Home छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज तरेंगाराज जिला बलौदा बाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ का महासभा मंगलवार...

निषाद केवट समाज तरेंगाराज जिला बलौदा बाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ का महासभा मंगलवार 12 मार्च 2024 को ग्राम गुर्रा जोगी द्वीप स्थित निषाद समाज मंदिर प्रांगण में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- सर्वप्रथम पूजा आरती कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया महासभा में एक जोड़ा आदर्श विवाह कराया गया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया निषाद समाज के सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया निषाद समाज के जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच आदि लोगों का सम्मान किया गया एवं सामाजिक निराकरण के साथ-साथ तरेंगा राज निषाद समाज के पदाधिकारी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पदाधिकारीयो का चुनाव किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नारायण प्रसाद निषाद जिलाअध्यक्ष निषाद समाज बलौदाबाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ ने की अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष ने समाज को महासभा आयोजन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी साथ ही शिक्षा एवं रोजगार में समाज के लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किये और समाज के नीति नियम एवं कानूनी नियम का पालन करते हुए जीवन को अच्छे तरीके से जिया जा सकता है एवं समाज में व्याप्त कुछ विसंगतियां को दूर कर समाज को विकास की ओर ले जाया जा सकता हैl एवं आज समाज में एक जोड़ा आदर्श विवाह कराया गया हैं इसको भविष्य में अधिक जोड़ों में कराएंगे समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के बारे में चर्चा किया गया एवं नवनिर्वाचित तरेंगाराज निषाद समाज के पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। एवं महासभा के रघुनाथ निषाद तरेंगाराज अध्यक्ष सभापति के रूप में रहे, आपने अपने उद्बोधन में विभिन्न जिलों से आए निषाद समाज के पदाधिकारीयो एवं सभी लोगों को समाज की स्थिति के बारे में बताए, सभी को शुभकामनाएं दिए, स्वागत वंदन किया गया समाज में अधिक से अधिक लोगों को जुड़े रहने के लिए कहा गया। इस महासभा के कार्यक्रम में तरेंगाराज, लवनराज, खल्लारीराज, सोमनाथराज, जिला बलौदाबाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ एवं अन्य जिलों से भी निषाद समाज के लोग सम्मिलित हुए मंच संचालन लोकनाथ निषाद जिला सचिव एवं सुधे निषाद ने किया । रामायण निषाद अजीत निषाद विजय निषाद रमेश निषाद बद्रीका निषाद श्रीराम खोमकरन मन्नू खिलेश्वरी रमा नेमा रेखा डीगेश्वरी निषाद लखन चमरू प्रेम शैलेंद्र निषाद सेवाराम जीरजोधन मोहित रामलाल जगनंदन अरुण गरीबा तोरण रामाधार लालू देवेंद्र मंगलू दिलहरण अशोक रामदुलारी मोहन सुखीराम रामू निषाद पुरुषोत्तम रूपराय महेतरू ईश्वर राजकुमार प्रवेश मनोज निषाद सामाजिक जन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here