- बुधवार को अचानक से खबर आई थी कि मुनमुन दत्ता ने सगाई कर ली है.
- किससे सगाई कर ली है ये और चौंकाने वाली बात थी.
- रिपोर्ट्स में कहा गया कि मुनमुन ने शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से सगाई की है.
- जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया था.
- मुनमुन और राज दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इन अफवाहों को खारिज कर दिया था.
करीब 16 साल से टीवी पर राज कर रहे सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किरदार भी उतने ही फेमस हैं, जितना कि ये शो। इसमें बबीता जी और टप्पू का किरदार निभाने वाले स्टार मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के रिश्ते को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं। कहा जाता रहा कि दोनों डेट कर रहे हैं और सेट पर ये बात किसी से छुपी नहीं है। हालांकि, मुनमुन और राज ने हमेशा ही इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। हद तो तब हो गई, जब 13 मार्च 2024 को दावा किया गया कि दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है। हर तरफ हल्ला मच गया। इस पर मुनमुन ने रिएक्ट किया और इसे बेतूका बताया और अब राज ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Raj Anadkat ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर मुनमुन दत्ता संग सगाई की खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘सभी को नमस्कार, बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, वो झूठी और निराधार हैं। टीम राज अनादकट।’

बुधवार शाम सोशल मीडिया पर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर्स मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सीक्रेट इंगेजमेंट की अफवाह फैल गई। इस रिपोर्ट में कहा गया कि राज और मुनमुन ने वडोदरा में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। बता दें कि शो में मुनमुन ‘बबीता जी’ और राज ‘टप्पू’ का रोल प्ले करते हैं।
मुनमुन बोलीं- यह मनगढ़ंत खबर है
इस न्यूज के वायरल होने के बाद दोनों एक्टर्स और उनकी टीम ने इसे फेक बताया। ई-टाइम्स से बात करते हुए मुनमुन ने कहा कि यह खबर फेक और फनी है। मुनमुन ने जोर देकर कहा कि यह अफवाह पूरी तरह से मनगढ़ंत है और उन्होंने कहा कि वह इस फेक न्यूज पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहतीं।



