Home Blog 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में...

85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में भाटपारा विधायक इन्द्र साव हुए सम्मिलित

0

Bhatpara MLA Inder Sao participated in the foundation stone laying program of railway projects worth more than Rs. 85 thousand crores.

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 मार्च 2024 सुबह लगभग 8ः30 बजे 85000 करोड़ से भी अधिक की लागत से लगभ 5900 से भी अधिक रेल्वे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशील रख, इसे राष्ट्र को समर्पित किया। भाटापारा रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नं. 01 व 02 में उपरोक्त कार्यक्रम में मोदी जी वर्चुअल रूप से जुड़कर रायपुर रेल मण्डल के 18 स्टेशनों में वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पााद) स्टालों का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा व बिल्हा रेल्वे स्टेशनों पर ओकल फार ओकल दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय स्वदेशी उत्पादकों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिये पर रहने वाले समाज के हर वर्ग के लोगों के लिये अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ’’वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट’’ योजना का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर भाटापारा विधायक इन्द्र साव अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहें। वहीं रेल्वे विभाग के भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ नगर के तथा आस-पास क्षेत्र के अनेकों प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने इस वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here