
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा द्वारा अरुण छाबड़ा बंटी को छत्तीसगढ़ “राज्य कार्यकारिणी सदस्य” के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है अरुण छाबड़ा भारत स्काउट गाइड 9 नेशनल जंबुरी बोधगया बिहार में भाग ले चुके हैं लंबे समय से समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, युवा गतिविधियों, खेल एवं जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी में उनकी नियुक्ति से युवाओं एवं समाज के बीच सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में उनके अनुभव का उपयोग किया जा सकेगा।
नियुक्ति के बाद अरुण छाबड़ा को विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए सेवा एवं जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



