Home Blog स्वच्छ पाठशाला में विद्यार्थियों ने सीखा स्वच्छता का पाठ, क्विज के जरिए...

स्वच्छ पाठशाला में विद्यार्थियों ने सीखा स्वच्छता का पाठ, क्विज के जरिए बढ़ी जागरूकता

0

रायगढ़, स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश एवं जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता क्विज भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। क्विज में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके माध्यम से बच्चों में स्वच्छता से जुड़े विषयों की समझ बढ़ाने के साथ उन्हें स्वच्छता गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश घर-परिवार और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पहल का उद्देश्य विद्यालयों और युवाओं की भागीदारी से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘स्वच्छ पाठशाला-जागरूक विद्यार्थी-स्वच्छ रायगढ़’ की दिशा में आगे बढ़ना है।

Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here