Home Blog आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

0

कुनकुनी में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई, बच्चों को कराया गया न्योता भोज

रायगढ़, जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में खरसिया परियोजना अंतर्गत सेक्टर चपले के ग्राम पंचायत कुनकुनी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ro.No - 13998/148

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीसी संत कुमार राठिया ने सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरपंच श्रीमती भानुप्रिया राठिया, महिला पंच सपना बंजारे, सविता देवी एवं अनीता राठिया सहित अतिथियों का तिलक, आरती एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी जुबानी योजनाओं से मिले लाभ और उससे परिवार को मिली सहायता की कहानी साझा की।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने मुनगा के पौधे का रोपण कर पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। वहीं एमपीडब्ल्यू द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मितानिन सहोद्रा राठौर, रामकुमारी चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here