Home Blog सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान

0
लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमलीडीह, जनपद पंचायत घरघोड़ा में आयोजित शिविर में स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाली स्वच्छाग्रही दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण एवं निरंतर सहभागिता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सम्मानित स्वच्छाग्रही दीदियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छाग्रही दीदियां गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति प्रत्येक परिवार की जागरूकता और सहभागिता से ही स्वच्छ गांव और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा और जनभागीदारी को मजबूत करने का अभियान है। इसके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और अपने गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर श्री अरुणधर दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जन सामान्य उपस्थित थे।

Ro.No - 13998/148
1 से 7 अक्टूबर तक जिले में आयोजित हो रहे शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में 1 से 7 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here