Home Blog सेवा की कहानी: सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन...

सेवा की कहानी: सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

0

ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनने से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत

रायगढ़, सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेना आसान हो रहा है। इसका उदाहरण दीप्ति साहू हैं, जिन्हें ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा मिली। उनका विवाह प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन जारी हुआ था, लेकिन विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।

Ro.No - 13998/148

दीप्ति साहू ने इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बन गया। इससे अब उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में सहूलियत होगी।

डिजिटल सुविधा से मिली राहत

ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होने से दीप्ति साहू को आवश्यक दस्तावेज के लिए बार-बार कार्यालय जाने की परेशानी से राहत मिली। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल की इस सुविधा को उपयोगी बताते हुए अन्य लोगों को भी इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता नागरिकों के समय और मेहनत की बचत करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here