Home Blog सेवा की कहानी: आयुष्मान भारत योजना से सुन्दर लाल पटेल को उपचार...

सेवा की कहानी: आयुष्मान भारत योजना से सुन्दर लाल पटेल को उपचार में मिली राहत

0

कमर और घुटनों के दर्द से थे परेशान, योजना से उपचार कराने में मिली सहायता

रायगढ़, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को बीमारी के दौरान उपचार कराने में सहायता प्रदान कर रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के खैरपुर निवासी श्री सुन्दर लाल पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कमर और घुटनों के दर्द की परेशानी के दौरान आयुष्मान भारत योजना से उन्हें उपचार में राहत मिली।

Ro.No - 13998/148

श्री सुन्दर लाल पटेल ने बताया कि कमर और घुटनों में दर्द होने पर वे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां एक्स-रे जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एमआरआई कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने रायपुर में एमआरआई जांच कराई। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें दवाइयां दीं, जिनके सेवन से अब उन्हें काफी आराम महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आयुष्मान भारत योजना से मिली सहायता उनके लिए काफी उपयोगी रही। इससे इलाज के खर्च की चिंता कम हुई और उपचार कराने में सहूलियत मिली। श्री सुन्दर लाल पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों को बीमारी के समय उपचार में सहायता प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here