Home Blog लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 अक्टूबर को बिलासपुर में...

लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 अक्टूबर को बिलासपुर में लगेगा विशेष शिविर

0

रायगढ़, लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 17 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में विशेष पेंशन निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय, बिलासपुर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभागीय कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
जारी निर्देशों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के संबंधित कार्यालयों को अपने अधीनस्थ सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण ऑनलाइन प्रेषित करने होंगे। इसके साथ ही संबंधित शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं लिपिक को सेवा पुस्तिका तथा हस्ताक्षरित पेंशन प्रपत्रों के सेट के साथ शिविर में भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा।

संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर तथा संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर के निर्देशों के तहत यह पहल की जा रही है। जिला कोषालय शाखा रायगढ़ द्वारा भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। शिविर के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निराकरण किया जाएगा, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब से राहत मिल सके।

Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here