Home Blog सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक से कोड़ासिया के विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक...

सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक से कोड़ासिया के विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

0

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोड़ासिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में सहयोग, जिम्मेदारी और सकारात्मक भागीदारी का संदेश दिया।

नाट्य प्रस्तुति में सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के दायित्वों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को समाजहित के कार्यों में सहभागी बनने और सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया गया।

Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here