Home Blog सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंशन भुगतान और दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड...

सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंशन भुगतान और दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने पर जोर

0

खरसिया में पंचायत सचिवों की बैठक, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की हितग्राही से भी मिले अधिकारी

रायगढ़, शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत खरसिया में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार आधारित पेंशन भुगतान, दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाने के लिए शिविरों के आयोजन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Ro.No - 13998/148

बैठक में सचिवों को योजनाओं से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही, योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सचिवों को आवश्यक जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की हितग्राही से की चर्चा’

बैठक के बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत किरितमाल पहुंचकर राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की हितग्राही श्रीमती अंजू लता, पति स्वर्गीय राजीव कुमार से मुलाकात की। श्रीमती अंजू लता को सितंबर 2026 में योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के पंच श्री राजू कुमार की उपस्थिति में हितग्राही से चर्चा कर सहायता राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया गया। हितग्राही से सीधे संवाद कर जरूरतमंद परिवारों तक शासकीय योजनाओं के माध्यम से पहुंच रही सहायता की जमीनी स्थिति भी जानी गई। बैठक में एसडीएम श्री प्रवीण भगत सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here