मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की डिजिटल पहल से शासकीय सेवाएं हो रहीं सुलभ, लखन लाल पटेल और नंदिनी चौधरी को मिला डिजिटल विवाह प्रमाण-पत्र
रायगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरलता और सहजता से पहुंचाने के लिए डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में ’‘सेवा सेतु’ पोर्टल जनता के द्वार तक डिजिटल सरकार की अवधारणा को साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है।’ इसका उद्देश्य विशेष रूप से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं की पहुंच आसान बनाना है, ताकि वे शासकीय कार्यालयों में जाए बिना भी विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें और अपने आवेदन की स्थिति जान सकें।

रायगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के लखन लाल पटेल और नंदिनी चौधरी को भी इस डिजिटल व्यवस्था का लाभ मिला है। भगवानपुर निवासी श्री लखन लाल पटेल, पिता श्री रूपनारायण पटेल और ग्राम बयांग निवासी श्रीमती नंदिनी चौधरी, पिता श्री दिलेश्वर प्रसाद चौधरी का विवाह 8 मई 2025 को संपन्न हुआ था। इसके बाद विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यालय विवाह पंजीयक, जनपद पंचायत रायगढ़ द्वारा 14 जुलाई 2026 को विवाह का पंजीकरण कर अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही दंपती को डिजिटल विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया गया।
ऑनलाइन आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र सत्यापन तक सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से आवेदन, अद्यतन जानकारी और दस्तावेज डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण-पत्र जारी करने के साथ क्यूआर कोड के जरिए उसके सत्यापन की सुविधा दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की सूचना एसएमएस और व्हाट्सऐप से प्राप्त करने तथा बहुभाषी सुविधाओं का लाभ लेने की व्यवस्था भी पोर्टल की विशेषताओं में शामिल है।



