Home Blog परीक्षार्थियों को पुरस्कार एवं विशिष्टता को सम्मान रामायण ज्ञान परीक्षा उत्सव का...

परीक्षार्थियों को पुरस्कार एवं विशिष्टता को सम्मान रामायण ज्ञान परीक्षा उत्सव का पूर्ण हुआ पायदान

0
सरयू साहित्य एवं समस्त विप्र समाज की भागीदारी नवधा मंडप मे भव्य आयोजन

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- धर्म संस्कृति के प्रसार तथा विविध रचनात्मक आयोजनों तथा अभियानों के माध्यम से निरंतर सक्रिय नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद का एक महत्वपूर्ण आयोजन जो विगत सात वर्षों से जारी है और वह है रामायण ज्ञान परीक्षा जिसका संपादन समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी से होता है और रामायण महोत्सव के रुप मे तुलसी जयंती मे परीक्षा आयोजन के साथ शुभारंभ एवं वाल्मीकी जयंती के उपलक्ष्य मे पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का समापन होता है इस वर्ष भी आयोजन की भव्य छटा बिखरती हुई नजर आई।

नवधा मंडप मे महोत्सव का भव्य समापन

तुलसी जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित हुए रामायण ज्ञान परीक्षा रामायण महोत्सव का समापन भव्य आयोजन के साथ अतिथियों एवं समाज प्रमुखों की गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुआ, इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि व्याखान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री की अध्यक्षता एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के विशेष आतिथ्य मे आयोजन संपन्न हुआ,आयोजन का शुभारंभ पं हरगोपाल शर्मा के सानिध्य मे अतिथिगणों एवं उपस्थित जनों द्वारा भगवान के पूजन अर्चन से हुआ।

Ro.No - 14097/135
स्वागत एवं उदबोधन की कड़ी

मुकेश शर्मा उषा मिश्रा कविता शर्मा स्वर्णलता त्रिवेदी एवं चन्द्रकिरण शर्मा के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे पूजन अर्चन की कड़ी संपन्न होने के उपरांत स्वागत की कड़ी मे अतिथियों का स्वागत समाज प्रमुखों द्वारा किया गया वहीं समाज प्रमुखों जिसमें लालसोट समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी नरेश चौबे,आदि गौड़ ब्राम्हण महासभा अध्यक्ष शरद भृगु पं हरगोपाल शर्मा महिला प्रमुख बबीता भृगु सीमा शिवरतन शर्मा आदि का स्वागत हरिहर शर्मा,सत्यनारायण शर्मा गिरधर गोपाल शर्मा मोनू मानिक प्रसाद दुबे ललित तिवाड़ी जितेन्द्र गौरहा,श्याम सुंदर पुरोहित, सरिता रानी शर्मा सीमा तिवारी खगेश शर्मा आदि द्वारा किया गया।

उदबोधन की कड़ी मे उपस्थित अतिथिगणों एवं समाज प्रमुखों द्वारा रामायण सनातन धर्म संस्कृति जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी मे धर्म संस्कृति के प्रसार के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

पुरस्कार एवं सम्मान की कड़ी

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान की कड़ी मे सर्वप्रथम रामायण ज्ञान परीक्षा मे भागीदारी निभाए 13वर्ष से कम उम्र के नौनिहाल परीक्षार्थियों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी विजेताओं को पुरस्कार के तहत इस वर्ष रामायण ज्ञान परीक्षा के कनिष्ठ वर्ग मे प्रथम आभा पाण्डेय द्वितीय महक शर्मा ,तृतीय रुद्र त्रिवेदी ,वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम दीपक पाण्डेय द्वितीय स्नेहिल ओझा, तृतीय मुस्कान शर्मा एवं बरखा दुबे वहीं विशिष्ट वर्ग मे प्रथम संजय कुमार पाण्डेय, द्वितीय तारा तिवारी एवं तृतीय सरिता रानी शर्मा ने स्थान अर्जित किया जिन्हे अतिथियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया,वहीं परीक्षा मे भाग लिए समस्त परिक्षार्थियों को पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सरिता रानी शर्मा द्वारा बताया गया कि विशिष्टता को सम्मान की कड़ी मे शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र मे विशिष्टता हासिल करने पर कविता शर्मा,स्वर्णलता त्रिवेदी एवं भूमेश पाण्डेय को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया,आभार प्रदर्शन परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा किया, आयोजन मे बड़ी संख्या मे सामाजिक जनों की भागीदारी नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here