Home Blog राज्योत्सव में शोभा को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान

राज्योत्सव में शोभा को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान

0

रायगढ़, अब शोभा कुमारी के लिए घर से बाहर निकलना और अपने जरूरी कामों के लिए आना-जाना पहले की तरह मुश्किल नहीं होगा। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी राह आसान होने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ग्राम त्रिभौना की शोभा कुमारी को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

शोभा ने बताया कि इससे पहले उन्हें सामान्य ट्राइसाइकिल मिली थी, लेकिन उससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी। कई बार दैनिक जरूरतों और जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से आवागमन में आसानी होगी और वे पहले की तुलना में अधिक स्वतंत्र होकर अपने काम कर सकेंगी। इससे उन्हें घर से बाहर निकलने, जरूरी कार्यों को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने में भी मदद मिलेगी। सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर आयोजित राज्योत्सव में मिली इस सुविधा से शोभा के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके लिए बड़ी मदद है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here