Home Blog सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

0
दो किसानों के सोलर पंप दोबारा हुए चालू, हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके जरिए रायगढ़ जिले के ग्राम बांसाझार में तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े दो सोलर पंपों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया गया। इससे संबंधित हितग्राहियों को कृषि कार्यों के लिए सिंचाई की सुविधा फिर से मिलने लगी है। ग्राम बांसाझार निवासी श्री परमानंद पटेल ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके तथा श्रीमती सद्भामा के यहां स्थापित सोलर पंप तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं। शिकायत प्राप्त होने पर क्रेडा के जिला एवं जोनल कार्यालय रायगढ़ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री विक्रम वर्मा ने बताया कि संबंधित स्थापना एजेंसी से समन्वय कर तकनीकी दल को मौके पर भेजा गया। टीम ने दोनों सोलर पंपों की जांच कर तकनीकी खराबी दूर कर उसे पुनः कार्यशील किया। वर्तमान में दोनों सोलर पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा मिल रही है। समस्या का समाधान होने पर दोनों हितग्राहियों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ माध्यम मिल रहा है।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here