Home Blog मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा...

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और पर्यटन विकास के संबंध में बैठक संपन्न

0
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
रायपुर,

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने तथा पर्यटन विकास के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, फिल्म नीति के नवीनीकरण और फिल्म निर्माण से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन स्थलों को फिल्म निर्माताओं के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त और संभावनाशील स्थलों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।

Ro.No - 14097/135

बैठक में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी की संभावनाओं, राज्य की फिल्म नीति को अधिक प्रभावी बनाने तथा छत्तीसगढ़ को फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में निफ्टेम के प्रस्तावित भ्रमण तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की उप सचिव श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here