Home Blog पकड़ी गईं महिला चोर तो जमकर हुई कुटाई, पर्स चुराते हुए VIDEO...

पकड़ी गईं महिला चोर तो जमकर हुई कुटाई, पर्स चुराते हुए VIDEO में हुईं कैद,देखिए वीडियो…

0

एक महिला जब अन्य यात्रियों के साथ मेट्रो में चढ़ने का नाटक कर रही थी, तब एक यात्री से पैसे चुराने के बाद उसकी पिटाई की गई। एक एक्स हैंडल ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “दिल्ली मेट्रो के अंदर कलेश, जब एक आदमी ने दो महिलाओं को मेट्रो के अंदर पैसे चुराते हुए पकड़ लिया।” वायरल वीडियो पर कई नेटिज़न्स ने प्रतिक्रिया दी है। “अच्छा काम!! न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि वीडियो बनाकर चोरों को पकड़ भी लिया, वरना आजकल तो लोग सिर्फ वीडियो बनाते हैं और मदद नहीं करते,” एक कमेंट में लिखा है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, “दिल्ली मेट्रो कलेश का केंद्र है।”

 

Ro.No - 13759/82

दरहसल ट्विटर पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किए गए वीडियो में यूट्यूबर सिंटू गुप्ता दिल्ली मेट्रो में घुस रही भीड़ के पीछे कैमरा लेकर चल रहे हैं. वे साथ में बता रहे हैं कि कैसे भीड़ में जा रही दो औरतें एक अन्य का बटुआ मारने के चक्कर में हैं. इसके बाद वह उस चोरी की वीडियो भी बना लेते हैं. दोनों चोर औरतें भीड़ से बाहर निकल आती हैं तो सिंटू उन्हें रोकते हैं. साथ ही वह उस महिला को मेट्रो से उतरने के लिए कहते हैं जिसका पर्स चोरी हुआ है. वह कहते हैं – सुनिये बाहर आइये आपका पर्स चोरी हो गया है.इसके बाद महिला दो लोगों (संभवत: पति और बेटे) के साथ बाहर आती है. सिंटू उनको बताते हैं कि- देखो इन दो औरतों ने तुम्हारा पर्स चुराया है. चेक करो. पर्स अचानक चोर के हाथ से नीचे गिरता है तो महिला के साथ शख्स भी औरतों से भिड़ जाता है. महिला नीचे गिरा अपना पर्स उठाती है और चोरों को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है. उसके साथ आदमी भी महिलाओं को थप्पड़ मारता है.

देखिए वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here