Home Blog ‘राइजिंग भारत’ में बोले अमित शाह: दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा...

‘राइजिंग भारत’ में बोले अमित शाह: दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा भारत मोदी की गारंटी

0

Amit Shah said in ‘Rising India’: Modi’s guarantee that India will become the world’s third economic power

आजादी के बाद के 75 साल में जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी जी के शासन के 10 साल (2014 से 2024 के 10 साल) स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होंगे. 20 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राइजिंग भारत समिट 2024 (Rising Bharat Summit 2024) में कहा कि पिछले 10 साल में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है. ये 10 साल देश के वंचित वर्ग के विकास का रहा है. 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई है और पीएम मोदी (Narendra Modi) की देश को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना की गारंटी है. 10 साल में देश के स्टार्ट-अप का विकास हुआ. ये पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं और देश मैन्युफैक्चरिंग का हब बना है

Ro.No - 13672/140

राइजिंग अमित शाह ने कहा, ’10 सालों में 60 करोड़ गरीब, जिनको 70 साल की आजादी के बाद भी बैंक अकाउंट नसीब नहीं हुआ था, घर में टॉयलेट-गैस नहीं था, बिजली नहीं मिली थी, नल से पानी नहीं आता था, खाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं…10 साल के अंदर हर एक को बैंक अकाउंट, हर एक घर में नल से जल, हर एक घर में शौचालय और हर एक घर में गैस और 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं पूरी की है और हर गरीब को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो मुफ्त में मिल रहा है. एक तरह से इन 60 करोड़ लोगों को भारत के अर्थतंत्र के साथ जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है.’

आंतकवाद का सफाया

10 साल के अंदर भारत सुरक्षित हुआ है. आए दिन बम- धमाके करने वाले पड़ोसियों को संदेश मिला है. सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके घर में घुसकर आंतकवाद का सफाया करने का दम भारत में है.

ये है लक्ष्य

अमित शाह ने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री गरीब के साथ खड़ा रहकर, युवा के कंधे पर हाथ रखकर, गरीब बहन का भाई बनकर आज सपनों को पूरा कर रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी जी के कार्यकाल में बीजेपी 370 पार करेगी, NDA 400 पार करेगी और फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी. हमारी सरकार में OBC को संवैधानिक अधिकार मिला है. मोदी जी की कैबिनेट में 27 OBC मंत्री हैं. हमारी संस्कृति में सदियों से शक्ति का आधार है. PM मोदी को देश की माताओं, बहनों का आशीर्वाद है.

अमित शाह ने कहा, ’10 साल के अंदर सालों पुराने मसले, जैसे- धारा 370 हटाना, 35ए हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना, बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाना, तीन तलाक समाप्त करना, सीएए लाना, यूसीसी लाना, ढेर सारे मसले जिसको छूने की कोई हिम्मत नहीं करता था, मोदी जी ने हिम्मत के साथ उसे निरस्त किया है और सुचारू रूप से शांति पूर्ण तरीके से जमीन पर उतारने का काम किया है. ये 10 साल भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी स्वर्णिण अक्षर से लिखे जाएंगे.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here