Ro.No - 13672/140


सौरभ बरवाड़@भाटापारा- दिनांक 24-03-24 भाटापारा में कानून व शांति की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने भाटापारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला l भाटापारा शहर थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे व ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील कीl शहर थाना प्रभारी ने अपील के माध्यम से कहा कि आम जन शांति पूर्वक होली मनाएं, और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए भी ट्रैफिक व्यवस्था पर्याप्त लगाई गई है l इसके साथ ही हम सबसे अपील करते हैं कि आपसी में सौहार्दपूर्वक वातावरण में त्यौहार मनाए, कानून व्यवस्था का पालन करेंl कानून व्यवस्था का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l



