Home Blog झमाझम बारिशकी संभावना, गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने किया...

झमाझम बारिशकी संभावना, गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

0

Possibility of heavy rain, hailstorm will fall with thunder, Meteorological Department alerts

बढ़ती गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है। एक बार फिर केंद्रीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले पांच दिन 31 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्व असम और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में चक्रवात बना हुआ है।31 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश की संभावना है।

Ro.No - 13672/140

28 मार्च को इन इलाकों में बारिश
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च को हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ गरज और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, पंजाब, गंगीय पश्चिमी बंगाल में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा और चंडीगढ़ के सुदूर इलाकों में बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

29 मार्च को इन इलाकों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी. इसी के साथ, उत्तराखंड में भी बिजली चमकने के साथ-साथ ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

30 मार्च को इन इलाकों में बदलेगा मौसम
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

31 मार्च को इन इलाकों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here