
● *आरोपी से 32 पौवा देशी मदिरा मशाला शीलबंद कुल 5.760 बल्क लीटर किमती 3520 रू को किया गया जप्त*
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- “अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश सिंह ठाकुर एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 30-03-2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से प्रआर0 गिरीश टंडन, महिला आर अनुपा केवट, आरक्षक गौरीशंकर कश्यप, अजय साहू, कृष्णा जांगडे , की पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोढी टी जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ,आरोपी अपने घर परछी में अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से 32 पौवा देशी मदिरा मशाला शीलबंद कुल 5.760 बल्क लीटर किमती 3520 रू को किया गया जप्त आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 205/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम
01. *तिलन जांगडे पिता गीताराम जांगडे उम्र 44 साल साकिन गोढी टी थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा*



