
● *आरोपीगण से 144 पौवा देशी मदिरा मशाला शीलबंद कुल 25.920 बल्क लीटर किमती 15840 रू एवं एक मोटर सायकल हीरो स्पलेंडर क्रमाक CG 22 T 6138 को किया गया जप्त*
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- “अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश सिंह ठाकुर एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 30-03-2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से प्रआर0 गिरीश टंडन, आरक्षक गौरीशंकर कश्यप, अजय साहू, इकु पटेल, की पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिंगारपुर मुख्य मार्ग मंदिर मोड के पास एक मोटर सायकल मे अवैध शराब रखकर परिवहन करने वाले 02 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार । आरोपीगण से 144 पौवा देशी मदिरा मशाला शीलबंद कुल 25.920 बल्क लीटर किमती 15840 रू एवं एक मोटर सायकल हीरो स्पलेंडर क्रमाक CG 22 T 6138 को किया गया जप्त आरोपीगण के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 206/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम
01. *घना राम साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 36 साल साकिन सिंगारपुर थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा*
02. *शेखर सोनी पिता प्रहलाद सोनी उम्र 21 साल साकिन सर्कश मैदान भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार भाटापारा*



