Home Blog बघेल ने 29 नक्‍सलियों के एनकाउंटर को बताया फर्जी :सीएम साय ने...

बघेल ने 29 नक्‍सलियों के एनकाउंटर को बताया फर्जी :सीएम साय ने दी चुनौती- बोले फर्जी है तो करें प्रमाणित

0

Baghel called the encounter of 29 Naxalites fake: CM Sai challenged – if it is fake then get it certified

कांकेर में नक्‍सलियों के खिलाफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को लेकर छत्‍तीसगढ़ अब सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्‍सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है।

Ro.No - 13672/140

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।
सीएम बोले- ये वही लोग हैं जिन्‍होंने सर्जिकल और एयर स्‍ट्राइक को काल्‍पनिक था

पूर्व सीएम बघेल के बयान पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पलटवार किया है। बघेल के बयान को लेकर मीडिया की तरफ से पूछे गए प्रश्‍न पर साय ने कहा कि हर चीज में इन लोगों को प्रश्‍न खड़ा नहीं करना चाहिए। ये वही लोग हैं जिन्‍होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक को काल्पनिक कहा था। साय ने कहा कि यह (नक्‍सली) घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।

गृह मंत्री ने कहा फोर्स का अपमान कर रहे हैं पूर्व सीएम

प्रदेश के डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी पूर्व सीएम बघेल के बयान पर जवाबी हमला बोला है। गृह मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल जी कांकेर के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे मैं चैलेंज करता हूं आप साबित करके दिखाइए और नहीं साबित कर सकते तो CRPF, BSF, DRG के जवानों से माफी मांगिए, बस्तर फाइटर्स से और नहीं तो जनता आपको माफ नहीं करेगी। शर्मा ने कहा कि हर विषय में राजनीति ठीक नहीं।

फर्जी एनकाउंटर है तो साबित करें भूपेश बघेल: विष्‍णुदेव साय
भूपेश बघेल के कांकेर में नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने पर सीएम विष्‍णुदेव साय ने कहा,”हर चीज में इनको (कांग्रेस) प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक को भी उन्होंने काल्पनिक कहा। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।”

इसका जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, ”यह सुनकर दुख हुआ कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मुठभेड़ फर्जी है। इसका क्या मतलब है? जिन जवानों को मैंने देखा है , क्या उन्हें झूठा घायल किया गया है? जो हथियार बरामद हुए हैं, क्या वे सभी नकली हैं? वर्दी पहने हुए सभी नक्सली मारे गए हैं, क्या अब यह कहना और विषय बदलना बहुत गलत है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here