Home Blog Pune Fire : फीनिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी मची, आसमान...

Pune Fire : फीनिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी मची, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार,फायर ब्रिगेड मौके पर

0

Pune Fire: There was chaos due to fire in Phoenix Mall, a cloud of smoke was visible in the sky, fire brigade was on the spot.

पुणे शहर के एक प्रसिद्ध फिनिक्स मॉल में आज दोपहर आग लग गई. यह मॉल पुणे के विमान नगर एरिया में स्थित है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है.

Ro.No - 13672/140

जानकारी के मुताबिक, पुणे के अहमदनगर रोड पर स्थित शॉपिंग मॉल में आज अचानक आग लग गई। पूरे परिसर में धुआं फैल गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी है। आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पुलिस ने मॉल के आसपास यातायात रोक दिया है। फीनिक्स मॉल में शॉपिंग, खानपान, थिएटर, एंटरटेनमेंट समेत कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

कैसे लगी आग?

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर अभी आग बुझाने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मॉल में आग लगने के बाद नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि कई दुकानें आग की चपेट में आ गई हैं। बता दें कि फीनिक्स शॉपिंग मॉल काफी लोकप्रिय बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here