Home Blog IPL 2024: आईपीएल को सबसे बड़ा झटका ,ये 8 खिलाड़ी खत्म करेंगे...

IPL 2024: आईपीएल को सबसे बड़ा झटका ,ये 8 खिलाड़ी खत्म करेंगे आईपीएल प्लेऑफ का रोमांच!

0

IPL 2024: Biggest blow to IPL, these 8 players will end the thrill of IPL playoffs!

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2024 (IPL 2024) के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) का आगाज होगा. वर्ल्ड कप के ल‍िए टीमों की लगातार घोषणा हो रही है. ऐसे में अब आईपीएल खेल रहे कई टीमों के ख‍िलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर लौटेंगे. मुस्ताफ‍िजर रहमान आईपीएल के बीच से बांग्लादेश के लिए जा चुके हैं. वहीं, दूसरी टीमों के ख‍िलाड़ी भी आईपीएल छोड़कर अपनी टीमों से जुड़ेंगे.

Ro.No - 13672/140

लेकिन आईपीएल को सबसे बड़ा झटका इंग्लैंड के प्लेयर्स देंगे. दरअसल, आईपीएल खेल रहे इंग्लैंड के 8 ख‍िलाड़ी आईपीएल के बीच में ही अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे.

ईसीबी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ”चयनित खिलाड़ी, जो इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं, वो पाकिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के लिए समय से लौटेंगे, जो कि हेडिंग्‍ले में 22 मई 2024 से शुरू होगी।” बता दें कि कप्‍तान जोस बटलर, मोइन अली, जॉनी बेयरस्‍टो, सैम करन, विल जैक्‍स, लियाम लिविंगस्‍टोन, फिल सॉल्‍ट और रीस टॉपली वो 8 खिलाड़ी हैं, जो इंग्‍लैंड वापस लौटेंगे। इन खिलाड़‍ियों के जाने से आईपीएल के प्‍लेऑफ का रोमांच जरूर फीका होगा।

याद दिला दें कि जोस बटलर को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए इंग्‍लैंड स्‍क्‍वाड का कप्‍तान बनाया गया है, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई है। वैसे, राजस्‍थान रॉयल्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स को तगड़ा नुकसान होगा, जिन्‍हें जोस बटलर और फिल सॉल्‍ट की सेवाएं नहीं मिलेंगी। अगर पंजाब की टीम प्‍लेऑफ में पहुंचती है तो उसे तीन खिलाड़‍ियों की कमी खलेगी।

बता दें कि 22 मई से 30 मई के बीच इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच चार टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबले लीड्स, बर्मिंघम, कार्डिफ और लंदन में खेले जाएंगे। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्‍ड कप के लिहाज से महत्‍वपूर्ण होगी।

19 मई को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल मैच है. यह आईपीएल का आख‍िरी लीग मैच होगा. फिर उसके बाद प्लेऑफ के मैच होंगे. प्लेऑफ के तहत 21 मई को पहला क्वाल‍िफायर, 22 मई को एल‍िम‍िनेटर, 24 मई को क्वाल‍िफायर 2 होना है. 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल होगा. ऐसे में 21 मई के बाद होने वाले इन सभी मुकाबलों में इंग्लैंड के टीम के ख‍िलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे.

इन 5 टीमों से निकलें ये 8 खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्‍ट
चेन्नई सुपर किंग्स : मोईन अली
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर
पंजाब किंग्स: सैम करन, जॉनी बेयरस्‍टो, लियाम लिविंगस्‍टोन.
बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स: विल जैक्‍स, रीस टॉप्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड.

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. बटलर ने 9 मैचों में 319 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिलिप साल्ट ने दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 9 मैचों में 392 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के लिए जॉनी बेयरस्टो ने अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन ये प्लेयर्स प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे.

बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 22 मई को लीड्स में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 25 मई को बर्मिंघम में खेला जाएगा. टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 मई को कार्डिफ में आयोजित होगा. वही आखिरी मैच लंदन में खेला जाएगा. यह मुकाबला 30 मई को आयोजित होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here