Home Blog Alia-Bobby Deol: आलिया और बॉबी की तगड़ी भिड़ंत स्पाई फिल्म में करेंगी...

Alia-Bobby Deol: आलिया और बॉबी की तगड़ी भिड़ंत स्पाई फिल्म में करेंगी धुआंधार एक्शन

0

Alia-Bobby Deol: Alia and Bobby’s tough fight will lead to intense action in the spy film.

इस बात को बहुत दिन नहीं हुए हैं जब जनता ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ में गुत्थमगुत्था होते देखा था. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने जिस धांसू स्टाइल में इन दोनों एक्टर्स का फाइट सीक्वेंस तैयार किया था, उसने बड़े पर्दे पर जनता को जमकर थ्रिल दिया. रणबीर के बाद अब उनकी पत्नी आलिया भट्ट स्क्रीन पर बॉबी देओल से भिड़ने जा रही हैं.

Ro.No - 13672/140

कुछ समय पहले खबर आई थी कि आलिया यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं. वो जल्द ही शाहरुख खान के ‘पठान’ और सलमान खान के ‘टाइगर’ अवतार वाले इस यूनिवर्स में नई स्पाई होंगी. उनके साथ फिल्म में शरवरी वाघ भी होंगी. हाल ही में ये खबर आई थी कि बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन के रोल में एंट्री लेने जा रहे हैं. अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मेकर्स ने आलिया और बॉबी की ऑनस्क्रीन भिड़ंत का तगड़ा प्लान तैयार किया है.

एक नहीं सात तूफानी एक्शन सेट पीस

जानकरी के अनुसार, आलिया भट्ट यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स मूवी में धुआंधार एक्शन करती नजर आएंगी। इस फिल्म में 07 एक्शन सीन होंगे। इसी के साथ खबर है कि आलिया भट्ट् बॉबी देओल के साथ फाइट सीन में नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म मेंआलिया भट्ट और शरवरी को एक ‘किलिंग मशीन’ के तौर पर दिखाएंगे। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा एक्शन शूट करने के लिए एक्सपर्ट्स की एक पूरी टीम लेकर आए हैं। टीम में कोरियाई स्टंट कॉर्डिनेटर से येओंग ओह, फ्रांज स्पिलहॉस और भारतीय एक्शन डायरेक्टर सुनील रोड्रिग्स शामिल हैं। साथ ही खबर है कि फिल्म में आलिया भट्ट मार्शल आर्ट करती नजर आएंगी। वहीं, एक सीन में आलिया भट्ट बॉबी देओल के साथ फाइट करेंगी।

यशराज के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी। साल 2012 में ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद, सलमान-कटरीना की फिल्म ‘टाइगर जिंदा’ है रिलीज हुई, इसके बाद स्पाई यूनिवर्स में रिलीज हुई ऋतिक रौशन की ‘वॉर’। हालांकि, वॉर की रिलीज के वक्त तक किसी भी फिल्म को आपस में जोड़ा नहीं गया था। जब शाहरुख खान की ‘पठान’ रिलीज हुई तो इन फिल्मों को कनेक्ट करके एक यूनिवर्स बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here