Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायपुर संसदीय सीट के भाटापारा विधानसभा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायपुर संसदीय सीट के भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गुडेलिया में चुनावी सभा को संबोधित किया

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। खासकर उन्होंने गांधी परिवार पर भी आक्रमण किया। कहा, कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना ही है। उन्होंने कहा, जनता के वोट से भाजपा जनकल्याण की योजनाएं बनाती है और कांग्रेस घोटाले करती है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासन के पांच वर्षों की कमियां गिनाई। तीन महीने में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में कीये गए कार्य बताए..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही गरीब, किसान, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और युवा का कल्याण कर सकते है। कांग्रेस का तो एक मात्र उद्देश्य है युवराज को लांच करना और परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना। उन्होंने कहा गरीब को जनधन खाते, पक्का आवास, गैस सिलिंडर, निशुल्क राशन, उपचार की सुविधा सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही दे सकते हैं। वे एक गरीब के बेटे हैं, इसलिए गरीब की ज़रूरत समझते हैं। कांग्रेस के लोग कहते थे राम मंदिर नहीं बन सकता, लेकिन जनता के सहयोग से मंदिर भी बना और 370 भी हट गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु था, एक बार फिर हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं,इसलिए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना अत्यंत आवश्यक है। साय ने कहा कि तीसरे चरण के लिए सात मई को होने वाली वोटिंग में रायपुर लोकसभा समेत सभी सात सीटों पर प्रदेश की जनता कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनाने के इस उत्सव में कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में पांच साल कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए भ्र्ष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त भेज दी गई है, कांग्रेस के लोग भी खाते चेक कर लें।

साय ने कहा कि भाजपा आपके हर वोट से जनकल्याण की स्कीम बनाती और उसे लागू करती है जबकि कांग्रेस आपके वोट से स्कैम करती हैं।

कार्यक्रम को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देंव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर उसे संवारने का कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक रूप से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का कार्य किया है, जिसमें महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि देश मे सुशासन,विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के इस महापर्व लोकसभा चुनाव में अपने इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के समक्ष खड़ी है। बीते 10 वर्षों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास देखा है। नए भारत निर्माण के लिए किये जा रहे उनके प्रयत्नों को जन-जन का समर्थन भी मिल रहा है। सर्वांगीण विकास का क्रम निरंतर निर्बाध रूप से चलता रहे इसके लिए एक सशक्त नेतृत्वकर्ता हमे पुनः चुनना है। हमे देश के उज्जवल भविष्य के लिए, विकसित, विकासशील और समृद्ध भारत निर्माण के लिए पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए हमे रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने हेतु मतदान करना भी है और लोगो को प्रोत्साहित कर मतदान करवाना भी है..

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लष्मी नारायण शर्मा, नारायण यदु, अभिषेक मोदी, अमरजीत सलूजा ने सैकड़ो साथियों के साथ एवं अधिवक्ता संघ से जितेंद मिश्रा, माधव साव, सहित 35 अधिवक्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया..

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी को कृषि संबंधी नागर, खुमरी, राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह ग्रामवाशियों की ओर से भेट किया गया..साथ ही मंडल पदाधिकरियों एव युवा मोर्चा द्वारा गज माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया..

उक्त कार्यक्रम को राकेश तिवारी, पिंकी शाह, हीरा सिंह मरकाम, सतना के महाराजा ने भी संबोधित किया..

कार्यक्रम में बंशी लाल नेताम, संतराम ध्रुव, सरपंच लोकेश ध्रुव, लछु राम कश्यप पूर्व विधायक केशकाल, हीरा सिंह मरकाम सहित भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंडलों के जिला मंडल पदाधिकारीगण एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here