Home Blog नीट यूजी 2024 की परीक्षा आज,नीट यूजी गाइडलाइंस, टॉप मेडिकल कॉलेज में...

नीट यूजी 2024 की परीक्षा आज,नीट यूजी गाइडलाइंस, टॉप मेडिकल कॉलेज में मिलेगा एडमिशन,2.10 लाख सीटों पर मिलेंगे प्रवेश

0

NEET UG 2024 exam today, NEET UG guidelines, admission will be available in top medical colleges, admission will be available on 2.10 lakh seats.

 

Ro.No - 13672/140

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी, 2024 आज रविवार पांच मई को दोपहर दो से शाम पांच बजकर बीस मिनट तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की जायेगी। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र व दिशानिर्देश एक मई को जारी कर दिये गये हैं। इस परीक्षा के लिए भारत में 557 शहरों एवं विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र घोषित किये गये हैं। इस वर्ष नीट परीक्षा में 24 लाख 06 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जो अबतक की सभी प्रवेश परीक्षाओं में सर्वाधिक है।

एनटीए के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि एनटीए ने नीट-यूजी के पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा हिंदी, इंग्लिश सहित 14 भाषाओं में होगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 720 अंकों के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी व बॉटनी चारों विषयों में दो सेक्शन में एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन-ए में 35 प्रश्न होंगे। जबकि सेक्शन-बी में 15 प्रश्न होंगे, जिसमें से 10 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

2.10 लाख सीटों पर मिलेंगे प्रवेश

नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा देश में एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 1,09,145, बीडीएस के 323 कॉलेज की 28,088, आयुष पाठ्यक्रम की कुल 55,851 सीटों एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: नीट परीक्षा को लेकर जितनी उत्सुकता छात्रों और परिजनों में है उतनी मुस्तैदी से जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां कर रखी है. सेंटर पर छात्रों के पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. किसी छात्र को सेंटर पर पहुंचने में देरी नहीं हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक सिस्टम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा सेंटर के आस पास ट्रैफिक जाम के हालात नहीं बने इसको लेकर सख्त ताकीद की गई है. परीक्षा सेंटर के पास लोगों की भीड़ जमा नहीं हो इसका भी बंदोबस्त किया गया है. परीक्षा सेंटर के बाहर परिजनों को छांव में रुकने के लिए भी व्यवस्था कई सेंटरों पर की गई है.

नीट यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में ले जाने होंगे यह दस्तावेज:

पासपोर्ट आकार की तस्वीर और भरे हुए स्व-घोषणा पत्र के साथ एनईईटी प्रवेश पत्र की एक कॉपी.

अटेंडेंस शीट में विशिष्ट स्थान पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट आकार का फोटो.

एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर सफेद पृष्ठभूमि के साथ एक पास्टपोर्ट आकार (4X6 इंच) का रंगीन फोटो चिपकाएं, जिसे परीक्षा हॉल में पर्यवेक्षक को सौंपना होगा.

सरकार द्वारा अधिकृत फोटो आईडी प्रूफ जरूर लाएं. जैसे- पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी / पासपोर्ट / आधार कार्ड / राशन कार्ड / फोटो के साथ कक्षा 12वीं का प्रवेश भी मान्य होगा.

उम्मीदवार अपने नीट एडमिट कार्ड के अलावा ऑरिजनल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य कोई फोटो आईडी प्रूफ भी लाएं.

जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर पोस्टकार्ड आकार (4X6) का फोटो चिपकाया हुआ और एक अन्य पासपोर्ट आकार का फोटो साथ नहीं लाएंगे.

उम्मीदवार अपने साथ पेपर हॉल में एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लेकर जा सकते हैं.

कैंडिडेट साथ में हेंड सैनिटाइज़र की 50 एमएल की बोतल रख सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here