Home Blog क्रिकेट मैदान के बीच हुआ बड़ा हादसा :बल्लेबाज ने मारा शॉट, खिलाड़ी...

क्रिकेट मैदान के बीच हुआ बड़ा हादसा :बल्लेबाज ने मारा शॉट, खिलाड़ी की प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से हुई मौत, पिच पर ही तोड़ दिया दम

0

A big accident happened in the middle of the cricket field: The batsman hit the shot, the player died after the ball hit his private part, he died on the pitch itself.

 

Ro.No - 13672/140

अक्सर क्रिकेट मैदान से खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आती रहती है। कई बार खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई क्रिकेटर बीच मैदान पर अपनी जान भी खो चुके हैं। वहीं आज तक कोई भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के साथ हुई मैदान पर उस घटना को भुला नहीं पाया है। जब बाउंसर लगने से फिल ह्यूज की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. 11 साल के बच्चे की क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई. दरअसल पुणे के लोहगांव में क्रिकेट खेलते समय बच्चे के प्राइवेट पार्ट में गेंद से चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई.

बच्चे की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया है. मृतक लड़के की पहचान शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे के रूप में हुई है. यह दुखद हादसा गुरुवार को हुआ, जब शौर्य अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इस हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया.

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हादसा गुरुवार को हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक शौर्य अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था.

मिली जानकारी के मुताबिक शौर्य बॉलिंग कर रहा था और एक दूसरा बच्चा बैटिंग कर रहा था, जैसे ही शौर्य ने गेंद फेंकी और बैटिंग कर रहे दूसरे बच्चे ने शॉट खेला, गेंद शौर्य के प्राइवेट पार्ट पर लगी और वह वहीं गिर गया. कुछ देर तक शौर्य ज़मीन पर ही गिरा रहा. उसे गिरता देख अन्य खिलाड़ी और उसके दोस्त उसकी ओर दौड़े शौर्य को उठाया गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक शौर्य उर्फ ​​शंभू की मौत हो चुकी थी। वहीं अब विमानतल थाने में आकस्मित मौत का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से क्रिकेट जगत में 11 वर्षीय खिलाड़ी शौर्य को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here