Home Blog गजब! परीक्षा देने पहुंचे छात्र तो जवाब मिला- पेपर तो छपा ही...

गजब! परीक्षा देने पहुंचे छात्र तो जवाब मिला- पेपर तो छपा ही नहीं…वॉट़्सएप पर मंगाकर कराई परीक्षा

0

Amazing! When the students came to take the exam, they got the answer – the paper was not even printed… they got the exam done by asking on WhatsApp.

आजमगढ़ में संस्कृत परीक्षा के लिए पहुंचे छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं मिला जिस कारण उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई. छात्रों को वापस घर लौटना पड़ा. प्रश्न पत्र नहीं छपने के कारण छात्रों को फिर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं. मत्स्य यूनिवर्सिटी में भूगोल की परीक्षा में पुराने सिलेबस का पेपर दे दिया गया जिस कारण परीक्षा रद्द कर दी गई. अब परीक्षा 29 मई को होगी.

Ro.No - 13672/140

दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में एमए फोर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उस वक्त हैरान रह गए जब वे संस्कृत का पेपर देने पहुंचे. परीक्षा शुरू होने के समय परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टाफ की ओर से जब क्वेश्चन पेपर निकालने के लिए लिफाफे खोले तो वे खाली थे. इसके बाद स्टाफ ने किसी वजह से परीक्षा ना हो पाने की बात कही. इसके बाद सेंटर पर तैनात कर्मियों ने विद्यार्थियों से वापस जाने को कहा.

पेपर ही छापना भूल गया विवि

रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे से एमए प्राचीन इतिहास की परीक्षा थी. पेपर नहीं पहुंचा तो व्यवस्थापकों ने विवि प्रशासन से संपर्क किया. तब पता चला कि विवि तो पेपर ही छापना भूल गया. रजिस्ट्रार ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापकों के वॉट्सएप पर पेपर भिजवाया. जिसे केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रिंट कराके परीक्षार्थियों को दिया. बता दें कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि से आजमगढ़ और मऊ जिले के 454 महाविद्यालय संबद्ध हैं.

पांच दिन पहले भी हो चुका है ऐसा

महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि में इन दिनों सेमेस्टर एग्जाम हो रहे हैं. बीती दो मई को एमए चतुर्थ सेमेस्टर के संस्कृत विषय की परीक्षा थी. विवि ने सेंटरों पर प्रश्न पत्र की बजाए लिफाफे में सादा पेपर भेज दिया. जिसके चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इस मामले का भी संज्ञान लेते हुए कुलपति ने रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here