PM Modi furious over Sam Pitroda’s ‘apartheid’, I am angry, the prince’s advisor is insulting the skin color of my people… abused my country
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की इंडियन ओवरसीज ईकाई के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान पर विवाद थमा भी नहीं था कि अब उन्होंने भारतीयों के रंग-रूप को लेकर टिप्पणी करके बीजेपी को एक और सियासी हथियार दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पित्रोदा की इस नस्लीय टिप्पणी को लेकर प्रहार किया है. पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं अपने साथी भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. मैं आज बहुत गुस्से में हूं, मेरे देश को गाली दी, इसलिए गुस्सा आ रहा.’

पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, क्या ये सब अफ्रीका के हैं? मेरे देश के लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर इन्होंने गाली दी है. अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं. शहजादे आपको जवाब देना होगा. चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई सहन नहीं करेगा.
पूर्वोत्तर भारत के लोगों को चीन के लोगों जैसा और दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी बताने वाले सैम पित्रोदा के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सैम भाई, मैं पूर्वोत्तर से हूं और भारतीय दिखता हूं. हम विविधता में यकीन रखते हैं. हम अलग-अलग दिख सकते हैं लेकिन सभी लोग एक हैं. हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शहजादे के गाइड अंकल ने कहा है कि जिनका चेहरा काला है वो अफ्रीका का होता है. रंग के आधार पर इतना बड़ी गाली दे दिया. चमड़ी के रंग देखकर ही मान लिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकन हैं. इनकी सोच आज पता चली.
पित्रोदा ने यह कहा था
सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा था कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। हाल ही में सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर टिप्पणी की थी, पित्रोदा के उस बयान पर भी खूब विवाद हुआ था।



