Delhi Capitals got a big blow, Rishabh Pant was banned for one match in IPL, due to this he was suspended, fined also, know the whole matter
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत को उनकी द्वारा स्लो ओवर रेट नियम का इस सीजन तीसरी बार उल्लंघन करने की वजह से एक मैच के प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा है। पंत को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से एक मैच के बैन का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तय समय पर अपने ओवर्स का कोटा पूरा नहीं किया था, जिसके बाद इस तीसरी बार ये गलती होने की वजह से टीम के कप्तान पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड किए जाने के साथ उनपर 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
पूरा मामला क्या है तो वह समझ लीजिए, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए एक मैच के लिए बैन किया गया है. दरअसल, पंत की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर 56 के दौरान स्लो ओवर रेट के तहत गेंदबाजी की थी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 मई 2024 को हुआ था
दरअसल, पंत ने मिनिमम ओवर रेट से संबंधित ऑफेंस के तहत आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत पंत की टीम का इस सीजन का यह तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए बैन किया गया. अब इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है.
अभी भी दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 12 में से 6 मैच जीतकर 12 पॉइंट लेकर 5वें नंबर पर है। लीग लेवल के उसके 2 मैच बचे हुए हैं, जबकि वह अभी भी प्लेऑल के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है। उसे अपना दोनों मुकाबला 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 14 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। फिलहाल के सिनेरियो के अनुसार दिल्ली अपने दोनों मैच जीतकर भी प्लेऑफ से बाहर हो सकती है। यह भी संभव है कि वह जीतकर क्वॉलिफाइ कर जाए, लेकिन अब जब आरसीबी के खिलाफ पंत नहीं खेलेंगे तो उसके लिए एक बड़ी मुश्किल होगी।



