Home Blog गुरुचरण सिंह ने बताई गायब होने की वजह’ मिसेज सोढी’ ने कहा-...

गुरुचरण सिंह ने बताई गायब होने की वजह’ मिसेज सोढी’ ने कहा- ‘मुझे लग रहा था कि वह…’

0

Gurucharan Singh told the reason for his disappearance. Mrs. Sodhi said- ‘I was feeling that he…’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के मिस्टर रोशन सिंह सोढी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) लगभग 25 दिन बाद घर लौट आये हैं। पिछले महीने गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गये थे। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही किडनैपिंग के भी कयास लगाये जा रहे थे। हालांकि, अब आखिरकार गुरुचरण वापस लौट आये हैं।
गुरुचरण सिंह के लौटने के बाद से ही उनके चाहने वालों के साथ-साथ को-स्टार्स भी काफी खुश हैं। टीवी शो में मिसेज सोढी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने को-स्टार के लौटने पर खुशी जाहिर की है।

Ro.No - 13672/140

गुरुचरण के लौटने पर बोलीं जेनिफर मिस्त्री

गुरुचरण के लापता होने के बाद जेनिफर मिस्त्री काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी को-स्टार के लापता होने पर दुख जताया था। अब गुरुचरण के सही सलामत लौटने पर जेनिफर को बेहद खुशी है। एक्ट्रेस ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा- यह बहुत अच्छी खबर है। वह करीब एक महीने से गायब थे। उनके माता-पिता से लेकर फैंस तक हर कोई परेशान था। मुझे पता था कि वह पक्का लौटेंगे। मुझे मन ही मन लगा था कि वह किसी धार्मिक यात्रा के लिए गये हुए हैं। वह बहुत धार्मिक इंसान हैं। मैं खुश हूं कि यह वजह है और कोई परेशानी नहीं है। मुझे यकीन है कि उनके माता-पिता को अब राहत की सांस मिली होगी।

क्यों अचानक गायब हो गये थे गुरुचरण सिंह?

‘तारक मेहता’ एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को लापता हो गये थे। काफी समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। करीब 25 दिन बाद वह 17 मई को घर लौट आये हैं। पुलिस ने कोर्ट में अभिनेता का बयान दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह घर से दूर एक धार्मिक यात्रा पर गये थे। वह अमृतसर और जालंधर समेत कई शहरों के गुरुद्वारे में मत्था टेका और वहां गुजारा किया।

‘धार्मिक यात्रा’ पर थे सोढ़ी!

करीब 26 दिन तक लापता रहने के बाद 17 मई को गुरुचरण सिंह घर पर वापस आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर से सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की. रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्टर ने पुलिस को बताया कि वह ‘धार्मिक यात्रा’ पर जाने के लिए घर से निकले थे. उन्होंने बताया कि वह अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में रहे.
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि गुरुचरण सिंह एक संप्रदाय के अनुयायी थे जो ध्यान करते थे और इसके लिए हिमालय जाना चाहते थे. रिपोर्ट के अनुसार, गुरुचरण सिंह घर लौट आए क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि परिवार ही सबकुछ है और इसीलिए वह घर पर वापस लौट आए हैं.

26 दिन तक लापता रहे गुरुचरण सिंह

बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे. लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली. जब गुरुचरण से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया तो उनके पिता ने पुलिस में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज करवाई थी. इसके बाद उनके बारे में कई खुलासे हुए. ऐसी खबरें भी थीं कि गुरुचरण सिंह लगभग 10 बैंक अकाउंट चलाते थे. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपना फोन पालम में छोड़ दिया.

गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी के मामले में पुलिस तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी पहुंची. कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक्टर लापता हो गए हैं. लेकिन खैर, अब सोढ़ी अपने घर वापस आ गए हैं. वहीं जब पिता हरजीत सिंह से उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ‘गुरुचरण सिंह को घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं. तबीयत ठीक है अभी उसको किसी ने किडनैप नहीं किया था. हमने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है.’

घर लौटे गुरुचरण सिंह

एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल के बाद से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। कई दिनों तक गायब रहने के बाद वह खुद ही घर वापस लौट आए। वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा करने निकले थे।
गुरुचरण सिंह ने बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां ठहरने के बाद उन्हें एहसास हुआ की अब घर वापस लौट जाना चाहिए। इसलिए वह घर वापस लौट आए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here