● *आरोपीगण के कब्जे से 50 पौवा शोले देशी मशाला कुल 9.000 शराब बल्क लीटर किमती 5500 रूपये तथा एक पुरानी मोटरसायकल होण्डा साईन CG 22 J 5926 किमती 50000 एवं बिक्री रकम 7000 रूपये को किया गया जप्त*

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- “अभियान सृजन”के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश सिंह ठाकुर एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 18-05-2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से सउनि अश्वनी कनौजे , आरक्षक गौरीशंकर कश्यप, अजय साहू की पुलिस टीम द्वारा ग्राम माचाभाट मेन रोड मे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले 02 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार । आरोपीगण के कब्जे से 50 पौवा शोले देशी मशाला कुल 9.000 शराब बल्क लीटर किमती 5500 रूपये तथा एक पुरानी मोटरसायकल होण्डा साईन CG 22 J 5926 किमती 50000 एवं बिक्री रकम 7000 रूपये को किया गया जप्त आरोपीगण के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 268/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपीगण का नाम
01. *मनोज वर्मा पिता बनवारी वर्मा उम्र 22 साल साकिन दतरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण*
02. *कमल टंडन पिता शिव लाल टंडन उम्र 19 साल साकिन गुरूनानकवार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा*



