Home Blog पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार झूठा मामला दर्ज करवाना पड़ा भारी,...

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार झूठा मामला दर्ज करवाना पड़ा भारी, महिला ने 9 साल में दर्ज कराए रेप और ब्लैकमेलिंग के केस 2 वकीलों को भी लिया लपेटे में, अब…

0

Police arrested the woman for registering a false case, it was costly, the woman filed rape and blackmailing cases in 9 years, 2 lawyers were also caught, now…

जयपुर. सदर थाना पुलिस ने एक एडवोकेट को ब्लैकमेल करने के मामले में एक महिला को रविवार को गिरतार किया। सदर थाने में महिला के खिलाफ एडवोकेट नितिन मीणा ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि महिला ने एडवोकेट की प्रैक्टिस करने के लिए परिवादी से संपर्क किया और मोबाइल नंबर ले लिए। बाद में मोबाइल पर बातचीत करने लगी। महिला ने पहली बार जरूरत बताते हुए सात हजार रुपए लिए। बाद में परिवादी को पता चला कि महिला ने कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रखे हैं, तब उससे दूरी बना ली। इस पर महिला ने परिवादी को धमकी दी और हर शनिवार 5 हजार रुपए लेने लगी।

Ro.No - 13672/140

पैसे नहीं दिए तो ज्योति नगर में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। अब वह ब्लैकमेल कर रुपए मांग रही है। वहीं महिला ने सदर थाने में ही उसको फंसाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज करवाया था। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि महिला को सदर थाने में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार (False Rape Case) कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गुरुग्राम की कोर्ट महिला के खिलाफ कार्रवाई की बात कह चुकी है
जांच में सामने आया है कि महिला वर्ष 2016 से लेकर 2024 तक राजस्थान और हरियाणा में रेप और ब्लेकमेलिंग के अब तक 14 केस दर्ज करवा चुकी है. हरियाणा के गुरुग्राम में दर्ज कराए गए झूठे केस में कोर्ट महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह चुकी है. इससे पहले महिला की ओर से दर्ज कराए गए रेप केस के कई मामलों को पुलिस झूठे मानकर एफआर दे चुकी है. पुलिस महिला की पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है.

जयपुर में दो वकीलों के खिलाफ दर्ज कराए रेप केस

महिला ने जयपुर में पहले एक वकील से किसी मामले में पैरवी करने के लिए मुलाकात की थी. जान पहचान बढ़ाने के बाद उस वकील के खिलाफ महेश नगर थाने में रेप केस दर्ज करा दिया. फिर इस केस की पैरवी करने के लिए दूसर वकील से संपर्क किया. कुछ समय बाद महिला ने उस वकील के खिलाफ ज्योति नगर थाने में रेप केस दर्ज करा दिया.

ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने की बात आई सामने

महिला की ओर से केस दर्ज कराने के बाद दूसरे वकील ने उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया. पुलिस ने इसी मामले की जांच पड़ताल के बाद महिला को गिरफ्तार किया है. वकीलों के खिलाफ दर्ज कराए गए दोनों ही मामलों में ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने की बात सामने आई है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here