Home Blog गर्मी से मिलेगी राहत,मानसून की इस दिन दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री;अन्य राज्यों...

गर्मी से मिलेगी राहत,मानसून की इस दिन दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री;अन्य राज्यों में कब होगी बारिश पढ़ें

0

There will be relief from heat, monsoon will enter Delhi-Mumbai on this day; read when will it rain in other states

उत्तरी मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के बीच दक्षिण पश्चिमी मानसून रविवार 19 मई को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। इसके बाद तीन दिन पहले ही केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरल,तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 19 और 20 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना जताई है। इसके कारण रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।

Ro.No - 13672/140

इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में 18 और 22 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है और 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। इसके कारण यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में 19-20 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की पूर्ण संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई, 2024 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने जारी किए बुलेटिन में यह भी कहा कि प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

कहां-कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग ने बताया कि 3 से 8 जून के बीच कर्नाटक में और 9 से 16 जून के बीच महाराष्ट्र में मानसून पहुंचेगा। वहीं, दिल्ली में 27 जून से चिलमिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार (19 मई) को आईएमडी ने अगले दो दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में शनिवार सबसे गर्म दिन रहा।

इन राज्यों में कब देगी दस्तक?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 13 से 18 जून, पश्चिम बंगाल में 7 से 13 जून, गुजरात में 19 से 30 जून, मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून, उत्तर प्रदेश में 18 से 25 जून, पंजाब में 26 जून से 1 जुलाई और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई के बीच मानसून की एंट्री होगी।

ला नीना के कारण अधिक होगी बारिश

जानकारी के लिए बता दें कि केरल में मानसून का आगमन हमेशा अलग-अलग समय पर होता रहा है। पिछले साल केरल में मानसून 8 जून को आया था। इस साल ला नीना के कारण सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसान मानसून पर निर्भर

भारत की कृषि के लिए मानसून बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आधी से ज्यादा खेती इस पर ही निर्भर करती है। जून और जुलाई के महीने खरीफ फसलों की बुआई के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण होते हैं।

23 मई तक हीटवेव अलर्ट

IMD ने कम से कम 23 मई तक पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि पंजाब में रविवार को बठिंडा 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक ए.के. सिंह ने कहा, ‘यह बहुत असामान्य है। पिछले कुछ सालों में हमें पंजाब में लगातार पांच से सात दिन की रेड अलर्ट चेतावनी जारी नहीं करनी पड़ी।’ इस बीच आईएमडी ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, ठंडी जगहों पर रहने और अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत मदद लेने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here